उत्तर प्रदेश

UP Crime: युवक की गला रेतकर हत्या

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 9:08 AM IST
UP Crime:  युवक की गला रेतकर हत्या
x
UP Crime: इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांधी चबूतरा के पास रहने वाले युवक की शुक्रवार शाम गला रेतकर हत्या कर दी गई आरोपी मृतक का सगा साढ़ू है और 15 दिन से उसी के घर पर रह रहा था। सरेआम इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार की शाम वह लालजी को बुलाकर घर से 50 मीटर दूर ले गया और धारदार हथियार से उसका गला रेतने लगा। लालजी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन फानन में लोग उसे लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने लालजी को मृत घोषित कर दिया ।हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रिश्तेदार समझकर उसकी आवभगत‌ की जा रही थी। मृतक लालजी की पत्नी ने बताया कि जीजा 15 दिन पहले घर आया था। तब से घर पर ही रुका था।‌शाम करीब 6 बजे उसने पति को बुलाया और घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर धारदार हथियार से गला काटने लगा। पति के चिल्लाने की आवाज आई। तो पूरे परिवार के लोग साथ दौड़े लेकिन तब तक आरोपी ने सबकुछ खत्म कर दिया था।
Next Story