उत्तर प्रदेश

UP Crime: युवक ने दोस्त को बुलाकर सरेआम चाकू घोंपा

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 11:57 AM IST
UP Crime: युवक ने दोस्त को बुलाकर सरेआम चाकू घोंपा
x
UP Crime: मेरठ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल्ला (22) की इलाके में रहने वाले समद से गहरी दोस्ती थी. दोनों अच्छे दोस्त थे. एक दूसरे के प्रति उनका व्यवहार भी काफी अच्छा था. रविवार को समद ने अब्दुल्ला को फोन कर खंदक बाजार की ओर बुलाया. यहां दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान समद ने पहले अब्दुल्ला पर चाकू से वार किया. इसके बाद मौके से फरार हो गया| जब तक लोग आरोपी को पकड़ने के लिये दौड़े तब तक युवक भाग निकला. आसपास खड़े लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची. घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है|
Next Story