उत्तर प्रदेश

UP Crime: जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 11:10 AM IST
UP Crime:  जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या
x
UP Crime: जिले के बंजरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की रात में उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजरिया के मजरा दुगो निवासी शकील उर्फ ​​भूरे (45) पुत्र जमील का अपने पड़ोसियों रिश, मनऊ व भद्दर आदि से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन के विवाद के चलते मंगलवार की रात शकील व रिश समेत अन्य से विवाद हो गया। विवाद के दौरान रात 10 बजे सभी ने लाठी-डंडों से
पीट-पीटकर
शकील की हत्या कर दी। इसके बाद सभी भाग गए। शकील की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story