उत्तर प्रदेश

UP Crime: गुंडों का आतंक, घर में घुसकर पूरे परिवार को मारी गोली

Bharti Sahu 2
4 Oct 2024 6:24 AM IST
UP Crime: गुंडों का आतंक, घर में घुसकर  पूरे परिवार को मारी गोली
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शिक्षक सहित उसकी पत्नी और दो बच्चों की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई , अपराधियों की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर अपने दल-बल के साथ हत्या की वारदात वाली जगह पर पहुंच गई है. इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. टीचर अमेठी में किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची पूरी घटना अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर
चौराहे की बताई
जा रही है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सिंहपुर ब्लॉक के पनहौना प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे. मृतक शिक्षक सुनील कुमार कंपोजिट विद्यालय पंहौना में सहायक अध्यापक का जिम्मा संभाल रहे थे. वह पत्नी, व 6 वर्षीय बेटी और 2 वर्षीय बेटे के साथ थाना शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी चौराहे के मुन्ना अवस्थी नामक व्यक्ति के यहां 3 महीने से किराये पर रह रहे थे. यहां पूरे परिवार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एसपी अनूप सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोग उनके आवास पर पहुंचे. बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए गोलियां दाग दीं. इस बीच बचाव में आईं उनकी पत्नी व दो बच्चों के ऊपर फायरिंग कर दी| चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.पुलिस घटना की जांच की जा रही है|
Next Story