उत्तर प्रदेश

UP Crime: लखनऊ में वृद्ध की हत्या कर फेंका शव

Bharti Sahu 2
14 Aug 2024 11:04 AM IST
UP Crime: लखनऊ में वृद्ध की हत्या कर फेंका शव
x
UP Crime: बंथरा के कंजाखेड़ा में बुधवार सुबह वृद्ध की हत्या कर फेंका गया शव मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिवार को सूचना दी।
नानमऊ निवासी मोलके (60) का शव सुबह घर से कुछ दूर कंजाखेड़ा में पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर चोट थी। मोलके की पहचान कर ग्रामीणों ने परिवार को बताया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व मोलके के घर में चोरी हुई थी। जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति शामिल था। परिवार को शक है मोलके की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। बुधवार सुबह परिवार वालों ने बनी मोहान रोड जाम कर प्रदर्शन करते आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है
Next Story