उत्तर प्रदेश

UP Crime: भतीजी की हत्या कर दफना दी लाश, सामने आई ये शर्मनाक वजह

Bharti Sahu 2
24 Aug 2024 1:37 AM GMT
UP Crime: भतीजी की हत्या कर दफना दी लाश, सामने आई ये शर्मनाक वजह
x
UP Crime: भतीजी की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज मौसा ने उसका कत्ल कर किया। घटना को अंजाम देने के बाद शव प्लॉट में दफना दिया। जांच के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा राज उगल दिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया औैर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कुछ सालों से मुजाहिदपुर गांव निवासी सगे मौसा मणिकांत द्विवेदी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उससे नजदीकियां बढ़ गईं। दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब मणिकांत की पत्नी को हुई तो उसने आपत्ति जर्ताई। इस पर युवती अपने घर चली गई। घर वाले उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। एसपी नीरज जादौन के मुताबिक युवती रक्षाबंधन के दिन मौसा के यहां आई थी, 20-21 अगस्त को यहां रही। 21 अगस्त की सुबह दोनों घर से निकले। मौसा उसे कांशीराम कॉलोनी में अपने आरओ प्लांट पर ले गया। वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, फिर बगल में प्लॉट में झाड़ियों के बीच शव दफनाकर भाग गया। पुलिस ने मौसा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना उगल दी। उसने बताया कि भतीजी की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी, इससे वह खफा था। कांशीराम कालोनी के निकट आरोपित का प्लाट है। इसमें उसने आरओ प्लांट लगा रखा है। किराए के मकान में उसके साथ में पत्नी भी रहती है। इस पूरे घटनाक्रम में पत्नी की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
Next Story