उत्तर प्रदेश

UP Crime News:कहासुनी के बाद युवक ने बुजुर्ग की कर दी हत्या

Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 9:32 AM IST
UP Crime News:कहासुनी के बाद युवक ने बुजुर्ग की  कर दी हत्या
x
UP Crime News: रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में युवक का हिंसक रूप मवेशियों के द्वारा चारा खाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। अमरनाथ ने घर के सामने पड़ी जमीन पर एक दर्जन मवेशी पाल रखें है। बुधवार शाम करीब चार बजे कुछ मवेशी बंधे न होने के कारण पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग रामगोपाल यादव (70) के घर के सामने रखा चारा खाने लगे। इसे लेकर बुजुर्ग ने अमरनाथ से जानवर बांध कर रखने को कहा था। दोनों के बीच गुस्सा गर्मी हुई। इसके बाद बुजुर्ग खेत चला गया। बुजुर्ग खेत से लौटा और खाना खाकर घर के बाहर सो रहा था। तभी रात करीब साढ़े नौ बजे युवक ने रामगोपाल पर लाठियां से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई।
Next Story