उत्तर प्रदेश

UP Crime: मासूम के साथ हैवानियत, स्कूल से लौटते वक्त किया अपहरण

Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 8:11 AM IST
UP Crime: मासूम के साथ हैवानियत, स्कूल से लौटते वक्त किया अपहरण
x
UP Crime: सरोजनीनगर में सोमवार को स्कूल से घर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा को कार सवार दो युवकों ने किडनैप कर लिया। छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा है। उनका आरोप है कि बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। इस बीच कार सवार दानिश और अमीन ने उनकी बेटी को घसीट कर कार में बिठा लिया। आरोपी उसे कृष्णानगर स्थित होटल ले गए। दानिश ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग निकले। बेटी की आपबीती सुन उनके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Story