- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: स्कूल जा रही...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण करने आए बदमाश, सड़क पर इस हालत में छोड़ गए
Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 11:48 AM IST

x
UP Crime: बुधवार सुबह छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। पत्थर गिरजाघर पास चार लड़के थार और एक अन्य बाइक में आए और छात्रा को रोक लिया। आरोापियों ने पिस्टल सटाकर छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरेापी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। तहरीर पर सिविल लाइंस चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने तहरीर दी है कि उसकी कक्षा में एक लड़का पढ़ता है। उसने उसके साथ कॉलेज में बदसलूकी की थी। इसकी शिकायत स्कूल में की थी। इसके बाद भी आरोपी अक्सर कमेंट करता रहा।
TagsUPस्कूलछात्राअपहरणबदमाशसड़कहालतछोड़ UPschoolstudentkidnappingcriminalroadconditionleft जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





