- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 10:08 AM IST

x
UP Crime: ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम सूरजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर की है जब गांव का निवासी सुमित (28) किसी काम से बाहर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी। सूरजपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि गोली, सुमित के पैर पर जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि सुमित गांव में ही ओम धर्म कांटा पर काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के बारे में काफी जानकारी मिली चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
TagsUPबदमाशोंयुवकगोलीमारी UPmiscreantsyouthshotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





