उत्तर प्रदेश

UP Crime: बेटी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 8:29 AM IST
UP Crime: बेटी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
x
UP Crime:सोमवार सुबह जब नईम ने बेटी को गांव के एक लड़के के साथ बात करते देखा तो उसका सब्र टूट गया और खौफनाक कदम उठा लिया. नईम ने घर के बाहर अपनी बेटी की हत्या कर दी. नईम के अंदर इतना गुस्सा भरा था कि वह घटना करने के बाद भी शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता नईम को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 17 वर्षीय बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पिता लड़की के शव के पास बैठा रहा. घटना के बाद गांव में
सनसनी फैल
गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाअधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया. मृतिका की मां के बयान दर्ज किए. वह घटना के दौरान अपने मायके में थी|
ग्रामीण एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया, ‘आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी दो बार घर से भाग चुकी थी. पिता को शक था कि उसकी बेटी फिर से भाग सकती है. इसी आशंका के चलते उसने बेटी की हत्या कर दी|
Next Story