उत्तर प्रदेश

UP Crime: 3 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या

Bharti Sahu 2
1 Oct 2024 12:00 PM IST
UP Crime:   3 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या
x
UP Crime: गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चंदवल गांव निवासी श्रवण कुमार के तीन बेटे सुमित, अनुज व अनूप है। इसमें सबसे बड़े बेटे सुमित की शादी हो चुकी है। सोमवार की रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए। पूनम भी अपने दो बेटे संदीप 5 वर्ष व अंकुश 3 वर्ष के साथ सो गई। आरोप है कि अनुज सुबह चार बजे के करीब उठा और अंकुश को उसकी मां के बगल से सोते हुए उठा ले गया और गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। सुबह पूनम की जब नींद खुली तो अंकुश को तलाशने लगी। बाहर नाली में अपने कलेजे के टुकड़े का शव देख वह दहाड़े मार कर रोने लगी। थोड़ी देर में पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चाचा अनुज को दबोच कर थाने ले आयी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।लोगो के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है।
Next Story