- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : उपचुनाव के लिए...

x
UTTAR PRADESH :कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी ने प्रदेश Congress Headquarters कांग्रेस मुख्यालय पर उपचुनाव से संबंधित जिला व शहर अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में अपनी भावी रणनीति पर मंथन किया। पार्टी ने इस बारे में सुझाव भी लिए कि सपा के गठबंधन में पार्टी को किन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन संगठन महासचिव अनिल यादव ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से सभी 10 विधानसभाओं में संगठन को मजबूत बनाने एवं चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर सुझाव मांगे। पदाधिकारियों ने विधानसभावार अपनी रिपोर्ट देने के साथ ही इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के बारे में सुझाव भी प्रस्तुत किए।
सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद पार्टी ने कम से कम चार सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। State President प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा व बसपा को मौका देकर देख चुकी है और अब वह कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में मेहनत करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह उपचुनाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को मजबूत करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस के राष्ट्री अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन की बधाई दी। बाद में पदाधिकारियों के साथ केक काटकर उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। बैठक में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, विदित चौधरी, मनीष मिश्रा, आलोक प्रसाद, राहुल राय, प्रदेश महासचिव सुबोध शर्मा, कौशलेन्द्र यादव, योगेन्द्र मिश्रा, मनोज गौतम, अंशू तिवारी, प्रदेश सचिव विनीत पराशर वाल्मीकि, अशोक सैनी, बृजेन्द्र मिश्रा, अर्चना राठौर, मिथुन त्यागी व संतराम नीलांचल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
TagsUPउपचुनावकांग्रेसरणनीतिमंथनखबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर | CREDIT NEWS: जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Jyoti Nirmalkar
Next Story