उत्तर प्रदेश

UP: अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

Sanjna Verma
1 July 2024 9:59 AM GMT
UP: अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई
x
Akhilesh Yadav's Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनके 52वें जन्मदिन को उनके पार्टी कार्यकर्ता भी धूमधाम से मनाएंगे। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर Chief Minister Yogi Adityanath ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।''

जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ता चलाएंगे यह अभियान
बता दें कि अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहाँ हुआ। आज उनका 52वां जन्मदिन है। उनके इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक, जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पीडीए अभियान चलाकर पौधरोपण करेंगे। एक हफ्ते तक चलने वाले इस प्रदेश व्यापी अभियान (
PDA
) के तहत पीपल, बरगद व नीम जैसे पौधे लगाए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी से मिलेंगे।
uttarpradesh में मानसून सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। कल रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में बिजली भी गिरी। गोरखपुर, देवरिया और संतकबीरनगर में वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोग झुलस गए। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी कई जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
Next Story