उत्तर प्रदेश

आज उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

jantaserishta.com
3 May 2022 10:56 AM IST
आज उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
x

देहरादून: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार 03 मई को उत्तराखंड आ रहे हैं। वह पौड़ी जिले में स्थित अपने गांव भी जाएंगे। वह अपनी बहन शशि सिंह की मुराद पूरी करेंगे। बहन ने योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा था कि वह एक बार घर आकर मां से मिल लें। उनकी मां उन्हें रात-दिन याद करती रहतीं हैं।

पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में जन्म के बाद उनका नाम अजय सिंह बिष्ट रखा गया था। 18 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले बिष्ट को गोरखपुर मठ में ही आदित्यनाथ नाम मिला था। योगी की बहन शशि सिंह ने बताया था कि घर छोड़ते वक्त योगी ने नहीं बताया था कि वह संन्यासी बनने जा रहे हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यमकेश्वर आएंगे। वे दोपहर 2:15 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां सीएम पुष्कर धामी उनकी आगवानी करेंगे। दोनों जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न तीन बजे गुरु गोरखनाथ पीजी कालेज बिथ्याणी में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
योगी चार मई को भी यमकेश्वर में रहेंगे जबकि पांच मई को यूपी पर्यटन विभाग के हरिद्वार में बने अलकनंदा होटल का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सरकार ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों की मानें तो दाेनों राज्यों के बीच लंबित मांगों के निपटारे के लिए भी बातचीत हो सकती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story