उत्तर प्रदेश

UP: बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 12 वर्षीय लड़के पर केस दर्ज

Sanjna Verma
31 July 2024 7:08 AM GMT
UP: बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 12 वर्षीय लड़के पर केस दर्ज
x
बलिया Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बुधवार को बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 जुलाई की शाम छह साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उस्मान के मुताबिक बच्ची के पिता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मंगलवार को भारतीय दंड संहिता (
BNS
) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। उस्मान के मुताबिक बच्ची के साथ खेलते समय आरोपी लड़का उसे अपने घर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story