- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Breaking : CM योगी...

यूपी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजिया जुलूस को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ऊंचे ताजिया न बनाए जाएं, वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान का खतरा हो सकता है। सरकार ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में ताजिया की ऊंचाई इतनी न हो कि वह बिजली के तारों से टकराए। उन्होंने कहा,
"लोगों को समझाओ कि ताजिया का साइज छोटा रखें। अगर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तो मर जाओगे।"
प्रदेश सरकार ने ताजिया जुलूस के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है:
बिजली तारों के नीचे से ऊंचे ताजिया न गुजरें।
जुलूस के मार्ग की पहले से जांच की जाए।
स्थानीय प्रशासन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करे।
किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन न हो।
हादसों को रोकने की तैयारी
हर साल ताजिया जुलूस के दौरान बिजली के तारों की वजह से कई हादसे होते हैं। इस बार सरकार इसे रोकने के लिए पहले से तैयार है। प्रशासन और बिजली विभाग को संवेदनशील इलाकों की पहचान कर सतर्कता बरतने को कहा गया है।
क्या हो सकता है उल्लंघन पर?
अगर किसी ने गाइडलाइन का पालन नहीं किया और हादसा हुआ, तो प्रशासन जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
जनता से अपील
सरकार ने ताजिया आयोजकों और मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन का सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करके होने चाहिए।





