उत्तर प्रदेश

यूपी: जेएनयू कैंपस में लटका मिला शख्स का शव, मामला दर्ज

Kunti Dhruw
3 Jun 2022 6:02 PM GMT
यूपी: जेएनयू कैंपस में लटका मिला शख्स का शव, मामला दर्ज
x
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के जंगल इलाके में शुक्रवार को करीब 40-45 साल की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला।

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के जंगल इलाके में शुक्रवार को करीब 40-45 साल की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे एक पीसीआर कॉल आई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दक्षिण पश्चिम के डीसीपी मनोज सी ने कहा, शव की पहचान अभी बाकी है। इस बीच, दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके की जांच के लिए बुलाया गया था। डीसीपी ने कहा, एक जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story