उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड आज स्क्रूटनी रिजल्ट घोषित करेगा

Sonam
6 July 2023 3:16 AM GMT
यूपी बोर्ड आज स्क्रूटनी रिजल्ट घोषित करेगा
x

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए कल स्क्रूटनी रिजल्ट का एलान करेगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) आज, 6 जुलाई, 2023 को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी का परिणाम छह जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा

नतीजों का एलान होने के बाद स्टूडेंट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे।

यह नतीजे 24,000 से अधिक छात्रों के लिए परिणाम घोषित किए जाएंगे। कुल 24,557 छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन किया था, जिसमें कक्षा 10वीं के 3,903 और कक्षा 12 के 20,654 छात्र शामिल थे। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके नतीजों को देखा जा सकता है।

How to Check UP Board Scrutiny Result 2023: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, यूपी बोर्ड 10, 12 स्क्रूटनी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

UP Board Scrutiny Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में हुए थे घोषित

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 25 अप्रैल को बोर्ड द्वारा जारी किए गए थे। इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा में कुल 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, छात्रों के पास प्रतिशत की बात करें तो वह 86.86% रहा है, जबकि छात्राओं का पास फीसदी 93.34 रहा है। वहीं, साल 2022 में हाईस्कूल एग्जाम का पास प्रतिशत 80.18% रहा था।

Next Story