उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2022: ईमेल पर नहीं आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें पूरा डिटेल्स

Kunti Dhruw
27 May 2022 11:10 AM GMT
UP Board Result 2022: ईमेल पर नहीं आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें पूरा डिटेल्स
x
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तैयारियों जोरो पर हैं।

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तैयारियों जोरो पर हैं। इस बीच परिषद द्वारा सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से सम्बन्धित स्कूलों के डिजिटल जानकारियां जुटाने के लिए पत्र लिखा गया था, जिसके अंतर्गत स्कूलों द्वारा अपने सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं के ईमेल आइडी भी बनवाने थे। हालांकि, प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट समेत विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त हो जाने और विद्यालय बंद होने के चलते छात्रों की ईमेल आइडी बनाना निर्धारित समय पूरा होना संभव नहीं हो पा रहा है। इन परिस्थितियों में बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को ईमेल पर भेज पाना संभव नहीं होगा। दूसरी तरफ, कई स्कूलों के प्रिंसिपल का भी मानना है कि जब तक सभी छात्र-छात्राओं की ईमेल आइडी तैयार नहीं हो जाती है, तब तक यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 ईमेल पर फिलहाल नहीं भेजेगा।

छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर जारी करेगा। यूपीएमएसपी द्वारा निर्धारित तारीख पर औपचारिक घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक इसी पोर्टल पर एक्टिव किये जाएंगे। जिस पर क्लिक करके और अपना रोल भरकर सबमिट करके स्टूडेंट्स अपना 10वीं या 12वीं परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
हालांकि, यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा निश्चित तारीख अभी तक साझा नहीं की गई है। हालांकि, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तैयारियों के मद्देनजर जून 2022 के पहले सप्ताह के बाद कभी भी घोषित किए जाने की संभावना बोर्ड अधिकारियों ने जताई। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस बीच छात्र परिणामों के लेकर आधिकारिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
Next Story