उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त, कभी भी जारी हो सकता है परिणाम

Admin2
7 Jun 2022 10:23 AM GMT
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त, कभी भी जारी हो सकता है परिणाम
x
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कुछ ही दिनों में यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2022) घोषित करेगा। बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरा कर चुका है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर की मदद से चेक कर पाएंगे। बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर रिजल्ट अपलोड करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जून अंत में नतीजे (UP Board 1oth, 12th result 2022) आएंगे लेकिन बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल जानकारी आना अभी बाकी है।

बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
Next Story