उत्तर प्रदेश

UP Board 10th-12th Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोष‍ित, फटाफट करें चेक

jantaserishta.com
31 July 2021 4:02 PM IST
UP Board 10th-12th Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोष‍ित, फटाफट करें चेक
x

UP Board 10th-12th Result 2021: उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे.

इस साल यूपी बोर्ड ने पुरानी कक्षाओं को रिजल्ट का आधार बनाया है. यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के परिणाम के लिए कक्षा 9 व 10वीं प्री-बोर्ड के अंकों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया है. वहीं, कक्षा 9 के अंकों को 50 प्रतिशत महत्व दिया गया है. रिजल्ट में 10वीं की छमाही परीक्षा के अंकों को नहीं जोड़ा गया है क्योंकि यूपी बोर्ड में छमाही परीक्षा की अनिवार्यता ही नहीं है. यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट के लिए हाईस्कूल के अंकों को 50 प्रतिशत, 11वीं की वार्षिक-अर्धवार्षिक परीक्षा के अंकों को 40 फीसदी और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड रिजल्ट के 10 फीसदी अंक जोड़ने का निर्णय लिया है.
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड ने भी इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. इस साल पहली बार बोर्ड बिना परीक्षा के रिजल्ट दे रहा है. इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,94,312 कक्षा 12वीं के छात्र हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं.
> upresults.nic.in
> upmsp.edu.in


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story