उत्तर प्रदेश

UP: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन की आवाज सुनकर न हों परेशान!

jantaserishta.com
22 Nov 2026 2:56 PM IST
UP: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन की आवाज सुनकर न हों परेशान!
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजते ही लोगों को सायरन की आवाज सुनाई देगी और कई इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जाएगी। दरअसल यूपी के सभी 75 जिलों में रविवार शाम 6 बजे एक साथ ब्लैकआउट और एयर रेड मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। युद्ध या किसी आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव की तैयारियों को परखने के लिए यह बड़ा अभ्यास किया जा रहा है। इसमें करीब एक लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।
लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में भी एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत से जुड़ी टीमें हिस्सा लेंगी और अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करेंगी। यूपी के सभी जिलों में एक साथ होने वाली इस मॉक ड्रिल में करीब एक लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की तैयारियों को भी परखा जाएगा।
मॉक ड्रिल के जरिए यह जांच की जाएगी कि युद्ध या किसी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और राहत टीमें कितनी तत्परता से काम कर सकती हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मॉक ड्रिल को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराएं। शाम 6 बजे सायरन बजने और बिजली गुल होने के दौरान लोग अभ्यास के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और प्रशासन को पूरा सहयोग दें।
इससे पहले जनवरी 2026 में भी यूपी में इसी तरह का सुरक्षा अभ्यास किया गया था। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित हुई थी। इस दौरान सायरन बजाकर और बिजली बंद कर आपातकालीन स्थिति जैसे हालात तैयार किए गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story