- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- निकाय चुनाव को लेकर...
उत्तर प्रदेश
निकाय चुनाव को लेकर यूपी भाजपा आज करेगी मंथन, जीत के लिए बनेगी रणनीति
Shantanu Roy
11 Dec 2022 9:41 AM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज भाजपा मुख्यालय पर आज बैठक बुलाई गई है।सुबह से शाम तक चलने वाली इस बैठक में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक मंथन होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, निकाय प्रभारियों और सह प्रभारियों जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
नगर निगम में प्रभारी बनाए गए कई मंत्री फिलहाल विदेशी दौरे पर है ऐसे में सह प्रभारी बैठक में भाग लेंगे 11:30 बजे पहले प्रदेश पदाधिकारियों निकाय प्रभारियों जिला संयोजक को जिला व महानगर अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी इस बैठक में मुख्य रूप से तो निकाय चुनाव पर ही चर्चा होगा लेकिन साथ ही अन्य आगामी अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। इसके बाद 17 निगमों से जुड़े पदाधिकारियों और प्रभारियों से अलग-अलग बैठक किया जाएगा।
Next Story