- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP बीजेपी अध्यक्ष की...
उत्तर प्रदेश
UP बीजेपी अध्यक्ष की कांग्रेस को सलाह- राहुल गांधी को ढाका, इस्लामाबाद से यात्रा शुरू करनी चाहिए थी
Shantanu Roy
26 Dec 2022 11:56 AM GMT

x
बड़ी खबर
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भारत 'तोड़ने' का काम राहुल गांधी के पड़दादा (जवाहर लाल नेहरू) के समय में हुआ था। सिंह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह 'अखंड भारत' की बात करते हैं तो उन्हें अपनी यात्रा बांग्लादेश और पाकिस्तान से करनी चाहिये थी। चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित 'सुशासन दिवस' कार्यक्रम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाये।
उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी जिस भारत जोड़ने या तोड़ने की यात्रा कर रहे हैं, उस भारत का विभाजन 1947 के बाद तो कभी हुआ ही नहीं। भारत टूटने का काम उनके पड़दादा के समय हुआ था, जब पाकिस्तान बना और उसके बाद बांग्लादेश बना।'' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''राहुल गांधी अगर अखंड भारत की बात करते हैं तो उन्हें अपनी यात्रा ढाका से, इस्लामाबाद से, पेशावर से, रावलपिंडी से और कराची से शुरू करनी चाहिए थी।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में नफरत फैलाने के राहुल गांधी के आरोप के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने दावा किया, ''इस देश में राहुल गांधी को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।''
Next Story