- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : बाइकें फूंकी,...
उत्तर प्रदेश
UP : बाइकें फूंकी, बसों में तोड़फोड़, भीड़ ने दो घंटे किया तांडव
Dolly
30 Jun 2025 8:45 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के बाद प्रयागराज के करछना में हुए बवाल के दौरान भड़ेवरा बाजार दो घंटे तक उपद्रव की आग में जलता रहा। 3:30 बजे के करीब पथराव-तोड़फोड़ करते हुए भीड़ आगे बढ़ी तो बाजार में भगदड़ मच गई।
भीड़ का उग्र रूप देख पहले डायल 112 और फिर भुंडा चौकी व करछना थाने के पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद भीड़ ने जमकर तांडव किया। कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पहुंचे एडिशनल सीपी अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने करीब 5:30 बजे भीड़ को मशक्कत के बाद काबू किया। भड़ेवरा बाजार के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह से ही इसौटा जाने वाले करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल थी।
दोपहर दो बजे तक दो से ढाई हजार युवक बाजार से सटे हनुमानपुर मोरी चौराहे पर जुट चुके थे। 2:30 बजे के करीब अचानक उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। एडि. सीपी अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ ही लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। इन पर गैंगस्टर और इसके बाद रासुका भी लगाया जाएगा।
सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में कर ली गई। बवाल में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। 50 से 60 लोग चिह्नित हुए हैं और 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर ही सांसद को लोहंदा व करछना जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए उनसे रुकने का निवेदन किया गया।
Tagsबाइकेंबसोंतोड़फोड़Bikesbusesdemolitionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





