- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: बाइक ट्रक के पहिए...
उत्तर प्रदेश
UP: बाइक ट्रक के पहिए में फंसी, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, लोगों के रोंगटे खड़े
Tara Tandi
7 May 2025 6:32 PM IST

x
UP : जिले के धनघटा थाना अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर मलौली गांव के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह तीनों घर से किसी पार्टी में जाने की बात कहकर निकले थे। इस बीच यह हादसा हो गया। फिलहाल, शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनघटा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त महुली थानाक्षेत्र के परसौना गांव निवासी अमन राजभर, सनी राजभर और बस्ती के वाल्टरगंज थाना अंतर्गत डम्मर जोत निवासी चंद्रभान राजभर के रूप में हुई है। बताया कि चंद्रभान, सनी का भांजा था। सोमवार शाम ये तीनों एक बाइक पर सवार होकर महुली से डिहवा बाजार में किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं। धनघटा के रामजानकी मार्ग पर मलौली गांव के पास इनकी बाइक सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रक में जा भिड़ी। तेज आवाज सुन लोग वहां पहुंचे तो तीनों युवक पहिए में फंसे हुए थे और मौके पर ही मौत भी हो गई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
TagsUP बाइक ट्रकपहिए फंसीतीन दोस्तोंदर्दनाक मौतलोगों रोंगटे खड़ेUP bike truckwheels stuckthree friendspainful deathpeople got goosebumpsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





