उत्तर प्रदेश

यूपी एटीएस ने 6 ज़िलों में की छापेमारी, 74 रोहिंग्या गिरफ्तार

Shreya
25 July 2023 3:56 AM GMT
यूपी एटीएस ने 6 ज़िलों में की छापेमारी, 74 रोहिंग्या गिरफ्तार
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने छह जिलों में छापेमारी करके 74 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी अवैध रूप से रह रहे थे। राज्य के छह जिलों में अवैध रूप से रह रहे 55 पुरुष, 14 महिलाओं और पांच बच्चों समेत 74 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है।

एटीएस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्या के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत अवैध रूप से आवासित कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, दो पुरुष बाल अपचारी, एक महिला बाल अपचारी, गाजियाबाद से तीन पुरुष, एक महिला, अलीगढ़ से सात पुरुष, 10 महिला, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अल्हेपुर और कोटा गांव में झोपड़ी डालकर रह रहे 40 रोहिंग्या को एटीएस की टीम ने पकड़ा है। गोपनीय तरीके से आठ घंटे तक ये कार्रवाई आधी रात के बाद शुरू की गई थी। जिन जिलों से इनकी गिरफ्तारी हुई है, वहीं पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा जांच एजेंसी से इनपुट मिल रहे थे कि अवैध रूप से सीमा पार करके उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रोहिंग्या आवासित हो रहे हैं। इसके तहत एटीएस की फील्ड यूनिटों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह अभियान चलाया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उप्र सरकार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशानुसार एटीएस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया। उन्होंने कहा, “एटीएस को यह सूचना मिली थी कि रोहिंग्या अवैध रूप से सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बस रहे थे।” उन्होंने कहा कि सूचना को जिला पुलिस और फील्ड इकाइयों एटीएस द्वारा सत्यापित किया गया था। उन्होंने कहा, “सत्यापन के बाद जिला पुलिस की सहायता से एक अभियान चलाया गया, जिसमें राज्य में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा कि मथुरा से अधिकतर 31 रोहिग्याओं में 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह अलीगढ़ से सात पुरुष और 10 महिलाओं सहित 17 रोहिग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा हापुड से 12 पुरुष, एक महिला, दो लड़कों और एक लड़की समेत 16 रोहिग्याओं को गिरफ्तार किया गया है।

सहारनपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि मेरठ से दो पुरुषों, एक लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “गाजियाबाद से एक महिला समेत चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रोहिंग्याओं के खिलाफ छह जिलों के संबंधित थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story