- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : साथ खाया मुर्गा,...
उत्तर प्रदेश
UP : साथ खाया मुर्गा, पी शराब, फिर बहन की बात पर भड़का और कर दी हत्या
Saba Naaz
26 Jun 2025 8:23 PM IST

x
Ayodhya अयोध्या : यूपी के अयोध्या में पूराकलंदर के पलिया गोवा निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव की हत्या उसके साथ रहने वाले एक युवक ने ही की थी। बहन के खिलाफ अपशब्द सुनकर वह आगबबूला हो गया और यूट्यूब से माइक्रो सेकेंड में हत्या करने का तरीका सीखा।
इसके बाद हंसिया से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। बुधवार को एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 23 जून की देर रात नागेंद्र प्रसाद यादव (40) घर से कुछ दूरी पर रात में खेत सींचने गया था। उसका रक्तरंजित शव खेत के पास चारपाई पर पड़ा मिला। विवेचना में गांव के ही विनय कुमार प्रजापति का नाम सामने आने पर बुधवार को पलिया गोवा मोड़ से सुबह 09:38 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 जून को नागेंद्र ने मुर्गा बनवाया था।
विनय से रोटी व चावल बनाकर लाने को कहा था। मोतीलाल साहू की ट्यूबवेल के पास चकरोड पर नागेंद्र ने शराब पी और दोनों ने भोजन किया। इस बीच पड़ोस के रहने वाले जुग्गीलाल आ गए। उनके साथ नागेंद्र खेत में पानी देखने चला गया। बाद में जुग्गीलाल अपने घर चले गए तो वह दोनों लूडो खेलने लगे। इसी बीच शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी तो नागेंद्र ने विनय को बहन की गाली देते हुए अपशब्द कह दिया। इसी खुन्नस में विनय ने यूट्यूब पर सर्च किया कि कैसे कुछ ही सेकेंड में एक व्यक्ति को मारा जा सकता है। इसी वीडियो को देखकर उसने हंसिया से सोते हुए नागेंद्र का गला रेत दिया।
बाद में खुद ही मृतक के पिता को फोन करके उसे खून की उल्टी होने व बेहोशी की जानकारी दी। परिजन आए तो वह उनके पीछे खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त हंसिया, घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, मोबाइल फोन, जलाकर नष्ट किए हुए कपड़ों के अवशेष आदि भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने नागेंद्र का सीडीआर निकलवाया तभी शक की सुई विनय की ओर घूमी। दिन में नागेंद्र ने विनय को आठ बार कॉल की थी। घटना के समय भी विनय वहां मौजूद था। पूछताछ में वह बार-बार अपना बयान बदलता रहा। इससे शक का घेरा उसके खिलाफ कसता गया।
Tagsशराबबहनभड़का हत्याAlcoholsisterprovoked murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





