उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव, उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द ही

Nilmani Pal
23 Oct 2021 4:58 PM GMT
यूपी विधानसभा चुनाव, उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द ही
x

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और कई सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि कई सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं, जिनका ऐलान जल्द हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि 50 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। पार्टी जल्द ही इन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। यह ना सिर्फ दूसरी पार्टियों से पहले होगा, बल्कि राज्य में चुनाव की घोषणा से पहले ही यह किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे। कांग्रेस ने हाल ही में ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। राजनीतिक रूप से सबसे अहम सूबे में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है।

Next Story