उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, हुआ ऐलान

jantaserishta.com
24 Sept 2021 12:08 PM IST
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, हुआ ऐलान
x

लखनऊ: यूपी चुनाव (UP Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. दोनों के गठबंधन (BJP Nishad Party Alliance) को ऐलान कर दिया गया है. बीजेपी और निषाद पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी गई. दोनों के साथ-साथ अपना दल भी गठबंधन में शामिल है, यह भी बताया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ निषाद पार्टी के संजय निषाद भी शामिल थे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'मैं पिछले 3 दिन से यूपी में हूं, निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन और मजबूत होगा. 2022 का विधानसभा चुनाव हम आपस में मिलकर मजबूती से लड़ेंगे. ये गठबंधन बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल का है.' प्रधान ने कहा कि 2022 चुनाव की तैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story