उत्तर प्रदेश

यूपी: आजम खां की पत्नी और बेटे के शस्त्र लाइसेंस होंगे रद्द, नोटिस जारी

Kunti Dhruw
23 March 2022 2:42 PM GMT
यूपी: आजम खां की पत्नी और बेटे के शस्त्र लाइसेंस होंगे रद्द, नोटिस जारी
x
आजम खां के साथ ही आपराधिक मुकदमों में बेटे और पत्नी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आजम खां के साथ ही आपराधिक मुकदमों में बेटे और पत्नी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और उनकी पूर्व विधायक मां डा.तजीन फातिमा पर दर्ज मुकदमों का हवाला देते हुए पुलिस ने डीएम को दोनों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की है। मामला डीएम कोर्ट में पहुंचने के बाद कोर्ट की ओर से दोनों को नोटिस जारी कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


आजम खां के बेटे सपा विधायक अब्दुल्ला आजम पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, फर्जी पासपोर्ट समेत 40 मुकदमे दर्ज हैं। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इसके साथ ही उनकी पूर्व विधायक पत्नी डॉ. तजीन फातिमा भी कई मामलों में आरोपी हैं। फिलहाल दोनों ही लोग जमानत पर चल रहे हैं। जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद अब्दुल्ला आजम विधायक बन चुके हैं।

पुलिस ने मां-बेटे परदर्ज मुकदमों का हवाला देते हुए उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की है। गंज पुलिस ने अब्दुल्ला के बंदूक के दो और तजीन फातिमा के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। पुलिस की संस्तुति के आधार पर प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम कोर्ट की ओर से शस्त्र निरस्तीकरण का वाद दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को नोटिस जारी किए हैं।इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पराधिक मुकदमों के आधार पर दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इस मामले में कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
Next Story