- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : मुठभेड़ के बाद...
उत्तर प्रदेश
UP : मुठभेड़ के बाद बदमाश ने कहा- "माफ कर दो, अब सुधर जाऊंगा"
Saba Naaz
25 Jun 2025 4:29 PM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद : हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई।
बहादुरगढ़ थाना इलाके में रझेठी मार्ग पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मुठभेड़ के बाद आरोपी हाथ जोड़कर बोला कि अब अपराध नहीं करूंगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव रझेठी के जंगल में एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने देखकर रुकने का इशारा किया।
बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल होकर गिर गया। घायल हुआ बदमाश गाजियाबाद के वेब सीटी का रहने वाला बिलाल है। आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई है। आरोपी गोकशी समेत अन्य कई धाराओं में जेल जा चुका है।
Tagsमुठभेड़बदमाशअपराधencountergangstercrimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





