उत्तर प्रदेश

UP : टक्कर के बाद ऑटो सवार युवती की गर्दन ट्रैक्टर के हल में फंसी,

Saba Naaz
3 July 2025 8:14 PM IST
UP : टक्कर के बाद ऑटो सवार युवती की गर्दन ट्रैक्टर के हल में फंसी,
x
Firozabad फिरोजाबाद : सिरसागंज में करहल पुल के पहले ट्रैक्टर और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मैनपुरी से दवा लेने आ रही युवती की गर्दन ट्रैक्टर में लगे हल में फंस जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। मैनपुरी में करहल के गांव खेड़ा महान निवासी प्रियंका (20) पेट की समस्या से ग्रसित थी। वह बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने के लिए ऑटो से शिकोहाबाद की ओर आ रही थी।
ऑटो करहल पुल के पास पहुंचा था कि पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल सवारियों को बाहर निकाला।
Next Story