उत्तर प्रदेश

UP : 200 करोड़ की ठगी के आरोपी फरार, 25-25 हजार का इनाम घोषित

Saba Naaz
25 Jun 2025 8:14 PM IST
UP : 200 करोड़ की ठगी के आरोपी फरार, 25-25 हजार का इनाम घोषित
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : 200 करोड़ की ठगी के आरोपित शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। दोनों के विरुद्ध 1300 निवेशकों की शिकायतें आ चुकी हैं।
इनकी जांच चल रही। चार अन्य शिकायतों पर प्राथमिकी पंजीकृत की जा चुकी है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। बरेली निवासी शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य ने अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी खोली थी। 15 वर्ष में दर्जनों एजेंटों के माध्यम से 200 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद गत 25 मई को कंपनी फरार हो गई। जानकारी पर निवेशकों ने तीन दिन प्रदर्शन किए तो पुलिस सक्रिय हुई।
शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, श्रीकांत मौर्य समेत 11 को नामजद करते हुए चार प्राथमिकी पंजीकृत की गईं। बीते दिनों पुलिस ने चार एजेंटों को गिरफ्तार किया था। इस बीच ठगी के आरोपित भाई पहली प्राथमिकी में स्टे ले आए। अन्य प्राथमिकी में आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रहीं मगर, पुलिस खाली हाथ है। मंगलवार देर रात एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने सूर्यकांत व शशिकांत पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सूर्यकांत व शशिकांत के विरुद्ध पूर्व में ही गैरजमानती वारंट लिया जा जा चुका था। अब उसके तीसरे भाई श्रीकांत व मैनेजर अमित सिंह का गैरजमानती वारंट लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है।
Next Story