- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: अज्ञात...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: अज्ञात वाहन ने तीन साइकिल सवारों को रौंदा
Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 10:37 AM IST

x
UP Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सुबह-सुबह एक अज्ञात वाहन ने तीन साइकिल सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों लोगों के शव हाईवे पर बिखर गए। सूचना मिलते ही आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह साइकिल से सामान लेने के लिए जा रहे थे। विद्या कोल्ड स्टोर के सामने तीनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की साइकिल चकनाचूर हो गईं और शव हाईवे पर बिखर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
परिजन भी मौके पर पहुंचे। सड़क पर बिखरी लाशें देख परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किस वाहन से हुआ, इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस जांच-पड़ताल कर उस वाहन का भी पता लगा रही और आरोपी की तलाश कर रही है।
TagsUPवाहनसाइकिलसवारोंरौंदा UPvehiclecyclistran over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





