उत्तर प्रदेश

UP Accident: ट्रक- पिकअप की टक्कर, 2 की मौत

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 7:40 AM IST
UP Accident: ट्रक- पिकअप की टक्कर, 2 की मौत
x
UP Accident: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिकअप वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मथुरा के वृंदावन से 14 कलाकार हरदोई जिले के सवाईपुर कस्बे में रासलीला करने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आ रहे थे|
इसी दौरान बरेली इटावा हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी. इस हादसे में समिति संचालक ओम प्रकाश (55) और पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों का उपचार शुरू किया गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है |
Next Story