उत्तर प्रदेश

UP accident: सड़क हादसे में चीनी मिल हेल्पर की मौत

Bharti Sahu 2
2 Oct 2024 12:26 PM IST
UP accident: सड़क हादसे में चीनी मिल हेल्पर की मौत
x
UP Accident: हादसा मंगलवार रात बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पौटा मजार के पास हुआ। गांव दौलतपुर पट्टी निवासी 33 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र सुभाष चंद्र चीनी मिल में हेल्पर था। उसका बड़ा भाई आशीष उर्फ ​​सोनू उसी मिल में सुपरवाइजर है। दोनों मिल से काम खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। वहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story