उत्तर प्रदेश

UP accident: दो बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 9:26 AM IST
UP accident:   दो बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत
x
UP accident: अमांपुर सहावर मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई,मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग सहावर थाना क्षेत्र के भिलोली ईंट भटटे के निकट हादसा हुआ। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सालिमपुर निवासी 17 वर्षीय विकास पुत्र तोताराम अपने दोस्त हरवीर सिंह पुत्र प्रियांसुख निवासी खाता के साथ मल्लाह नगर स्थित भगवान विष्णु महाविद्यालय में बाइक पर सवार होकर पढ़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अलीगढ जनपद के गांव गंगीरी निवासी शुभम पुत्र गिरीश की भिलोली ईंट
भट्टा के सामने
आपस में भिडंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विकास की मौके पर मौत हो गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल के भेज दिया है। जहां चिकित्सको ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। दो घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story