उत्तर प्रदेश

UP accident: सड़क किनारे खड़े लोगों टैंकर ने को कुचला

Bharti Sahu 2
25 Oct 2024 7:35 AM IST
UP accident: सड़क किनारे खड़े लोगों टैंकर ने  को कुचला
x
UP accident: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में एक टैंकर ने सड़क किनारे खड़े होकर अपने वाहन का टायर बदल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात चार लोग एक वाहन पर धान लादकर कासनगंज से जहांगीराबाद मंडी बेचने जा रहे थे, तभी तड़के करीब तीन बजे अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर उनके
वाहन का टायर
पंचर हो गया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद वे अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके उसका टायर बदल रहे थे, तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। कुमार ने बताया कि हादसे में सतीश चंद (42), राम सिंह (58) और संजू (27) की मौत हो गई तथा हादसे में घायल विजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story