- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: दर्दनाक हादसा ,अंतिम संस्कार से लौट रहे चाचा-भतीजे को कार ने कुचला
Bharti Sahu 2
20 Oct 2024 6:24 AM IST

x
UP Accident: सुल्तानपुर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया कि जिले के कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र के स्टेशन रोड मोड़ पर शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग दाह संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई।
कूरेभार थाना प्रभारी शरदेंदु दुबे ने बताया कि मृतकों की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर में रहने वाले सियाराम (45) और अमर बहादुर (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है। कार चालक फरार है।
TagsUPहादसाचाचा-भतीजेकारकुचला UPaccidentuncle-nephewcarcrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





