- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP accident: भीषड़...
उत्तर प्रदेश
UP accident: भीषड़ हादसा, खड़ी डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार
Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 6:58 AM IST

x
UP accident: औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हरनागरपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार पहले से खड़े डंपर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं और एक बच्चा समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार के डंपर में घुसने से परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार सभी चारों लोग कार में फंस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। कानपुर के मूल निवासी एवं वर्तमान में सूरजपुर नोएडा में रह रहे पीयूष यादव (33 वर्ष) पुत्र शिव कुमार अपनी मां नीता यादव (55 वर्ष) पत्नी शिव कुमार, भाभी संजना उर्फ संजू यादव (31 वर्ष) पत्नी अंकित यादव व भतीजे आरव (05 वर्ष) पुत्र अंकित यादव को साथ लेकर शनिवार को कार से नोएडा से कानपुर के इंदिरा नगर कल्याणपुर लिए निकले थे। उनकी कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में हरनागरपुर पुल के समीप पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार से खड़े ओवर लोड डंपर में पीछे से जा टकराई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संत प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उसमें फंसे तीन मृतकों को बाहर निकाला गया। कार चला रहा पीयूष उसमें फंस गया तो उसे कार काटकर बाहर निकाला गया। सभी को मृतकों रिम्स सैफई के लिए भेजा दिया गया है। एक्सप्रेस-वे पर डंपर खड़े होने की जांच कराई जा रही है।
TagsUPहादसाडंपरटकराईकार UPaccidentdumpercollisioncar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





