- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: कार ने...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: कार ने चलती ट्रक को टक्कर मारी, 4 व्यापारियों की मौत
Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 11:56 AM IST

x
UP Accident: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गुरुवार की दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से भिड़, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार, चारों अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। इस हादसे में 3 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया- गारमेंट्स का कारोबार करने वाले अलीगढ़ निवासी तीन गाड़ियों में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सबसे आगे अर्टिगा कार चल रही थी। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे दिल्ली-देहरादून हाइवे पर अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी सात लोग गंभीर घायल हो गए। जिनमें चार लोगों रतन (45), भोला (31), जुगल (30)और राहुल (26) की मौत हो गई।
TagsUPकारचलतीट्रकटक्कर4 मौत UPcarmovingtruckcollision4 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





