उत्तर प्रदेश

UP accident:बस और ट्रक में टक्कर, 5 लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
21 Nov 2024 7:42 AM IST
UP accident:बस और ट्रक में टक्कर, 5 लोगों की मौत
x
UP accident: उत्तर प्रदेश की यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। दरअसल यह दुर्घटना प्राइवेट बस के ट्रक में टक्कर मारने से हुई। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
Next Story