उत्तर प्रदेश

UP Accident: पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़े

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 7:09 AM IST
UP Accident: पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़े
x
UP Accident: खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर स्थित ‘डेंजर जोन‘ में गुरुवार को रात करीब 12 बजे खरगूपुर की तरफ तेज गति से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस दुर्घटना में वाहन सवार सभी चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए और गति अधिक होने के कारण बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मृतकों की पहचान अभिषेक साहू (23) निवासी ठडक्की पट्टी, धर्म सिंह (22) निवासी कंसापुर, राम बच्चन पाण्डेय (25) निवासी तिवारी बाजार व दीपू निवासी (23) कचनापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Next Story