उत्तर प्रदेश

UP accident: ट्रक की चपेट में भाजपा नेता की मौत

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 11:57 AM IST
UP accident:  ट्रक की चपेट में भाजपा नेता की मौत
x
UP accident: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार स्थानीय भाजपा नेता की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोतवाली देहात के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव (28) जिला कार्यालय में भाजपा के मंत्री पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात करीब नौ बजे उत्कर्ष बाइक से शहर के लिए निकले थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना पर जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम करन, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
Next Story