उत्तर प्रदेश

UP accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 8:36 AM IST
UP accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
x
UP accident: बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद खानकाह प्राथमिक स्कूल के पास सोमवार की सुबह बाइक से जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय उस्मान अहमद सोमवार की सुबह बाइक से बनकट जा रहे थे। क्षेत्र के खानकाह प्राथमिक विद्यालय के पास मछली लदी पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकरी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से लेकर लोग बिलरियागंज सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों उसे ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी दो महीने की एक बच्ची है। उस्मान चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
Next Story