उत्तर प्रदेश

UP accident: डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Bharti Sahu 2
4 Sept 2024 6:39 AM IST
UP accident: डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
x
UP accident: इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर रमनी स्थित एक भठ्ठे के पास डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर व बाइक सवार युवक दोनों खजुरहट की तरफ से मिल्कीपुर की तरफ जा रहे थे। लोगों ने बताया कि इसी मार्ग पर ग्राम पाराताजपुर में स्थित एक भठ्ठे की तरफ जैसे ही डंपर घुमा तभी बाइक सवार युवक ट्रेलर डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया।
मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार मृतक युवक की पहचान महेन्द्र सोनी (24) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी पन्हौना देवीगंज थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जब मृतक के भाई को घटना के बाबत फोन किया गया तो उसने बताया कि महेन्द्र जगदीशपुर जाने की बात बताकर घर से निकला था। अब वह कैसे वहां पहुंच गया पता नहीं है। पुलिस ने डंपर और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है।
Next Story