उत्तर प्रदेश

UP accident: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

Bharti Sahu 2
11 Oct 2024 6:23 AM IST
UP accident: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
x
UP accident: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दर्दनाक सड़क हादसा, यह दुर्घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है, हादसे के बाद तीनों गंभीर से घायल हो गए थे, जिसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय और अभिलाष की बेहतर इलाज के लिए सतना (मध्य प्रदेश) ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. घटना बुधवार रात 11 बजे हुई जब कर्वी क्षेत्र के सीतापुर गांव से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बेदी पुलिया के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस घटना में मृतकों की पहचान कपसेठी गांव निवासी संजय (20), अभिलाष (16) और छोटू (19) के रूप में हुई है, शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है|
Next Story