उत्तर प्रदेश

UP accident: बड़ा हादसा, 2 कारों की टक्कर के बाद लगी आग

Bharti Sahu 2
13 Oct 2024 11:11 AM IST
UP accident: बड़ा हादसा, 2 कारों की टक्कर के बाद लगी आग
x
UP accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में छह लोग घायल हो गए है. हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर है| पीलीभीत बस्ती रोड पर रविवार सुबह पूरनपुर के पास दो कार आमने-सामने से आ रही थीं, जो टकरा गईं. हादसे में पिता-पुत्री सहित छह लोग घायल हो गए. तीन लोगों की हालत गंभीर होने के वजह से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पीलीभीत रेफर कर दिया गया बरखेड़ा निवासी निवसी शिवम अपनी
बहन योगिता
और शिवानी के साथ पूरनपुर जा रहा था. यह लोग कार में थे. दूसरी ओर उत्तराखंड से पीलीभीत जा रहे ओमप्रकाश, रामेश्वर और कल्लू सिंह की कार चांट फिरोजपुर के पास शिवम की कार से टकरा गई|
टक्कर से कार में आग लग गई. आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इलाके में हादसे के कारण लोग घबराए हुए हैं|
Next Story